कांग्रेसियों ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे
कांग्रेसियों ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे

 

रुद्रपुर में अतिक्रमण के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

 

कांग्रेस पार्टी से पार्षद मोहन खेड़ा उस समय चर्चा में आ गए। जब अतिक्रमण के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंक रहे थे। तभी इस दौरान पार्षद ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लग गए। उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। इस दौरान कई  घरों को तोड़ा गया है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। इसी के तहत कांग्रेस  ने सीएम धामी का पुतला फूंका और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं विरोध के दौरान भूरारानी के पार्षद मोहनखेड़ा ने अपनी ही  पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लग गए। जो की चर्चा का विषय बन गया। इस पूरे मामले पर उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने सफाई देते हुए कहा कि मुंह से निकल गया होगा। इसमें किसी भी प्रकार का मुद्दा बनने की कोई बात नहीं है। 

Dakhal News 4 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.