Dakhal News
विक्रांत भूरिया ने कहा भाजपा आदिवासी विरोधी
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर निशाना साधा। विक्रांत भूरिया ने कहा की भाजपा सरकार हमेशा से ही दलित आदिवासी विरोधी रही है और सरकार ने हमेशा से ही आदिवासियों पर अत्याचार किये है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया युवा शंखनाद कार्यक्रम में शिरकत करने डिंडोरी पहुंचे थे। विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है की सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जाए। 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। विक्रांत भूरिया ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है। प्रदेश में नेमावर की घटना से लेकर सिवनी में गो तस्करी के नाम पर युवक को घेरकर मारने तक की घटना में सरकार ने चुप्पी साधी इससे यह साबित होता है। यह सरकार दलित आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |