Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मंदिर प्रशासन ने लागू किया यह आदेश
मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने वाली युवतियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े मंदिरों में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। मंदिर प्रशासन का कहना है। मंदिर में शालीनता से आए। हरिद्वार में विश्वप्रसिद्ध दक्ष प्रजापति और ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर मे अब छोटे वस्त्र पहन कर आने वाली युवतियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े इन दोनों मंदिरों में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इन मंदिरों में केवल उन्हीं युवतियों को प्रवेश दिया जाएगा। जिनका शरीर 80 प्रतिशत ढका होगा। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी ने कहा की धार्मिक स्थानों पर जाते समय हमें मर्यादा में रहना चाहिए। लिहाजा अगर कोई युवती कम कपड़ों में यहां आई तो उसे प्रवेश नही दिया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |