Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बंटी बबली के जरिये भाजपा पर निशाना
मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव चुनाव से पहले पिछड़े वर्ग को साधने के लिए प्रदेश के दौरे पर हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। इस बार यादव अपने भाषणों में बंटी बबली की चर्चा कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने बंटी कौन है और बबली कौन ये नहीं बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव इस समय पिछड़े वर्ग को कांग्रेस के पक्ष में लाने के लिए खूब दौरा कर रहे हैं। अपने चुटीले भाषणों से भाजपा पर आक्रमण करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उनका कहना है मध्यप्रदेश में करप्शन और कमीशन की सरकार चल रही है। उन्होंने राजनीति के रंगा बिल्ला के बाद मध्यप्रदेश के बंटी बबली पर कटाक्ष किया। लेकिन ये बंटी बबली कौन है इनका नाम अपनी जुबान से नहीं लिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |