Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्विजय सिंह ने अब जिन्ना को कहा जिन्ना साहब
अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दो मुस्लिम लीग बताते हुए उनकी व्याख्या की और जिन्ना को जिन्ना साहब कहकर सम्बोधित किया। इससे पहले भी दिग्व्हीय सिंह ओसामा को ओसामा जी और जाकिर नाइक को शांति दूत बता चुके हैं। छतरपुर जिले के बिजावर मे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अमेरिका मे राहुल गांधी के मुस्लिम लीग को सेक्युलर बताये जाने पर अपना बयान देते हुये कहा कि सेक्युलर मुस्लिम लीग अलग है और जिन्ना साहब की मुस्लिम लीग अलग है। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा में जिन्ना साहब इसलिए कह रहा हूं क्यों कि वह राष्ट्रपति रहे हैं। वह मुस्लिम लीग जिन्ना वाली मुस्लिम लीग थी। यह मुस्लिम लीग जिन्ना वाले में शामिल नहीं है। जिस मुस्लिम लीग का राहुल गाँधी जी ने उदाहरण दिया है वह केरला की है और उस मुस्लिम लीग में हिंदू भी शामिल है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |