
Dakhal News

प्रशासनिक अधिकारी ले रहे कांवड़ मार्ग का जायजा
विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा कही जाने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखा दी है। हरिद्वार में यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम ने अधिकारियों को कावड़ियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं जुटाने के आदेश दिए। कांवड़ मेले में महज 1 माह का समय शेष है और इस बार कांवड़ मेले में करोड़ों की संख्या में शिव भक्तों के हरिद्वार आने की संभावना है। इसी के तहत कावड़ियों के स्वागत के लिए धर्मनगरी हरिद्वार में सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर हम जगह-जगह निरीक्षण कर रहे हैं और हमें क्या सुविधाएं देनी हैं। जो पिछले साल की व्यवस्थाओं से हम और बेहतर दे सकें। इन सभी चीजों को लेकर हम तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। वहीं निरीक्षण की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि, जिलाधिकारी के साथ संयुक्त निरीक्षण कर सभी जरूरतों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अधिक से अधिक संख्या में धर्म नगरी पहुंचने वाले भक्तों के स्वागत के लिए हम सभी चुनौतियों के लिए तैयार हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |