
Dakhal News

विधायक मरकाम ने भरी भाजपा के खिलाफ हुंकार
डिंडोरी कांग्रेस ने अपने नए जिला अध्यक्ष अशोक पड़वार का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अशोक पड़वार ने इस स्वागत सत्कार के लिए सभी का धन्यवाद किया और भाजपा की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। नए जिला अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में विधायक ओमकार मरकाम ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कुशासन, जन विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, की वजह से डिण्डौरी जिले के जनता त्रस्त हो गई है। भाजपा के इशारे पर मजदूरों को 46 करोड़ का भुगतान वापिस हो गया। मजदूर अपनी मेहनत के वेतन के लिए दर दर की ठोंकरे खा रहे हैं। वही जिला संगठन प्रभारी कादीर सोनी ने कहा की जिला कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत में जनसैलाब उमड़ा। इससे यह प्रतीत होता है की हमारे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जो निर्णय लिया है। वह बिल्कुल सही है। हम चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |