Patrakar Vandana Singh
जवान की मौत से परिवार को पहुंचा गहरा सदमा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की मौत से उसके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।अपने बेटे को खोने के बाद माता-पिता को गहरा सदमा लगा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है की जवान की मौत की जांच कराई जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात जवान प्रमोद रावत की सर्विस गन साफ करते समय चली गोली से मौत हो गई। प्रमोद अगरोड़ा गांव के रहने वाले थे। प्रमोद के गांव के हेमंत बिष्ठ ने बताया कि प्रमोद के घर में उसके माता -पिता ही रहते हैं। पिता मातबर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। साथ ही उनकी अगरोड़ा बाजार में कपड़े की दुकान है। ग्रामीण हेमंत बिष्ठ ने कहा की पुलिस प्रशासन क्यों जल्दबाजी में इस पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या का रूप दे रहा है। प्रमोद रावत की मृत्यु की जांच रिटायर जज की अध्यक्षता में कराई जाए। जिससे इस घटना का खुलासा हो सकेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |