Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारत-नेपाल सांस्कृतिक रूप से एक ही हैं
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड इंदौर में भाव विभोर नजर आये उनका स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों पर सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' आज इंदौर पहुँचे विमान तल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मीय व्यवहार से अभिभूत नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वे उनसे पहली बार मिले हैं इंदौर पहुँचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का भी भावभीना स्वागत किया गया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि, भारत और नेपाल अत्यंत प्राचीन राष्ट्र हैं भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों पर सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं दोनों का सांस्कृतिक वैभव और संस्कार एक जैसे हैं मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और भी प्रगाढ़ होंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |