Dakhal News
कटनी नदी अब बन गई है नाला
कटनी नदी धीरे धीरे नाले में तब्दील हो रही है। तमाम शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने कटनी नदी को बचने के लिए सत्याग्रह किया। भाजपा नेताओं के पुतले लिटाकर आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजों की और सरकार से नदी बचाने की अपील की। कटनी नदी के तट पर आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने नदी नाले में तब्दील होने और इस नदी की साफ सफाई के लिए मुड़वारा विधायक, महापौर और सीएम के पुतलों के सामने रोते और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया की पिछले कई सालो से उनके द्वारा नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया गया की कटनी नदी जो अब नाले में तब्दील हो चुकी है इस नदी में सफाई की जरूरत है लेकिन जिला और निगम प्रशासन है की इस और ध्यान नही दिया। आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को यह चेतावनी दी की यदि उनके मांगे जल्द नही मानी गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इन नेताओं का कहना है कटनी नदी इस इलाके के लिए पानी का मुख्यस्रोत है। उसके बावजूद प्रशासन लगातार इसकी अनदेखी कर रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |