Dakhal News
अन्नदाता किसान यूनियन की कोर कमेटी बनी
अन्नदाता किसान यूनियन की आम सभा में यूनियन की कोर कमेटी का गठन किया गया जो देश भर में किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी। यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरुमुख सिंह विर्क ने कोर कमेटी से किसानों के मसलों पर सकारात्मक पहल करने का आव्हान किया है। अन्नदाता किसान यूनियन की आम सभा की अध्यक्षता सरदार गुरमुख सिंह विर्क ने की यूनियन की आम सभा में अध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह विर्क ने राष्ट्रीय कोर कमेटी का गठन किया। जिसमे देवेंद्र दादू बिहार सुरेश अग्रवाल मध्य प्रदेश के कमल जम्मू कश्मीर डॉ रिजवान रामपुर रणजीत सिंह पंजाब नरेश कुमार और रामकुमार दादरी हरियाणा नूरमोहम्मद एवं नरेंद्र उत्तर प्रदेश अशोक मिश्रा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मंजूपाठक इलाहाबाद मंजू थापा उत्तराखंड आदि को शामिल किया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |