Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एमपी में आतंकियों को नहीं पनपने देंगे
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कमलनाथ के चेहरे को उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने ही नकार दिया है। मिश्रा ने कहा मध्यप्रदेश में किसी भी आतंकी संगठन को पनपने नहीं दिया जाएगा। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आतंकियों से सम्बंधित मामले पर कहा NIA निरंतर जांच कर रही है। इस संबंध में कुछ भी कहना ठीक नहीं। लेकिन ये तय है कि मध्यप्रदेश में किसी भी आतंकी संगठन को पनपने नहीं दिया जाएगा |उन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा। मिश्रा ने कहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश का मान बढ़ाने और देश में किए गए विकास के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया शहडोल में धर्मांतरण संबंधी प्रकरण में F.I.R. दर्ज की गई एवं पादरी व अन्य लोगों की गिरफ्तारियां हो गई हैं। मिश्रा ने कहा,कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को पूरा देश देख रहा है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के चेहरे को उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने नकार दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |