
Dakhal News

दिग्गी ने बागली सीट को कांग्रेस की कमजोर सीट
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की यदि कांग्रेस के लिए सबसे कमजोर सीट मानी जाए तो वह सीट बागली विधानसभा सीट है। केवल 1998 में पहली बार यहां से कांग्रेस प्रतिनिधि जीते थे। इसके बाद से यहां पर कोई कांग्रेसी नहीं जीता है। वही दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर दीपक जोशी की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा ने उनके पिता के साथ गलत किया.और उनके साथ भी गलत किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को भारत की राजनीति में कभी सम्मान नहीं मिला। छोटे-छोटे राजनेताओं को पद्मश्री-पद्म भूषण दिया गया। लेकिन इतने बड़े राजनीती के संत माने जाने वाले कैलाश जोशी को कोई सम्मान नहीं दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की जैसा भाजपा ने कैलाश जोशी के साथ व्यवहार किया। वैसा ही व्यवहार उनके बेटे दीपक जोशी के साथ भी किया। कोरोना काल के समय जब दीपक की पत्नी बीमार थी। तब उनकी पत्नी के ईलाज करवाने के लिए भाजपा ने कोई मदद नहीं की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज के पास साढ़े 9 करोड़ की सम्पत्ति कहां से आई। इसका जवाब मुख्यमंत्री चौहान दे। इनकी सरकार में व्यापम से लेकर तमाम घोटाले हुए। ये घोटालों से भरी सरकार है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की भारत में नया संसद भवन बनाने की कोई जरूरत नहीं थी और बन गया था तो उसका उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को खुद की महिमा मंडन करने की आदत है। इसलिए सड़क से लेकर संसद तक का उद्घाटन उनको ही करना है। वही पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा की जिस नैतिकता के आधार पर भाजपा बनी थी। वह नैतिकता अब पार्टी में बची नहीं है। जोशी ने कहा की में अपनी कुछ मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज के पास गया था। लेकिन मुख्यमंत्री चौहान ने कोई मांगे नहीं मानी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |