
Dakhal News

बीजेपी ने कहा, महोत्सव से कांग्रेस को हो रही जलन
सिंगरौली महोत्सव पर कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह के सवाल उठाने पर बीजेपी विधायक राम लल्लू वैश्य ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता तो चाहते ही नहीं थे कि सिंगरौली जिला बने उन्होंने इसके लिए हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। लेकिन भाजपा ने सिंगरौली को जिला बनाया और यहां पर कई विकास कार्य किये। जिससे कांग्रेसियों को जलन होती है। सिंगरौली महोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रशासन ने भी महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए भाजपा, कांग्रेस आम आदमी पार्टी ,सपा और बसपा जैसे सभी राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। लेकिन प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस कार्यक्रम से बॉयकाट किया। कार्यक्रम से बॉयकाट करने पर कांग्रेस पार्टी के नेता प्रवीण सिंह चौहान दलील देते हुए कहा कि दाऊ साहब कुंवर अर्जुन सिंह ने सिंगरौली के विकास के लिए पुरजोर कोशिश की और सिंगरौली को नगर निगम बनाने का भी कार्य किया। लेकिन भाजपा उसी को अपना विकास बता रही है। कार्यक्रम से बायकाट करने पर सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती थी कि सिंगरौली जिला बने। सिंगरौली को जब भाजपा सरकार ने जिला बनाया। उस वक्त भी कांग्रेस के नेताओं ने हाईकोर्ट में सिंगरौली जिला बनने से रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर सिंगरौली को विकास की गति देते हुए माइनिंग कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज और हवाई पट्टी जैसे तमाम विकास कार्य किए। जिससे कांग्रेस को जलन हो रही है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |