
Dakhal News

विधायक मरकाम ने कहा आस्तीन के साँप थे शुक्ला
डिंडोरी में कांग्रेस का आंतरिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कमलनाथ को लेकर बयान दिया था की मध्य प्रदेश की सरकार सिंधिया की वजह नहीं बल्कि कमलनाथ की तानाशाही के चलते गिरी थी। अब पूर्व जिला अध्यक्ष के इस बयान के बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया। वही विधायक ओमकार मरकाम सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें आस्तीन का सांप बताकर उनपर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने डिंडोरी में वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को हटाकर अशोक पड़वार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। इस वजह से कांग्रेस पार्टी के अंदर घमासान मच गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को हटाए जाने पर पार्टी से इस्तीफे दे दिया। अब स्थानीय विधायक ओमकार मरकाम और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पूर्व जिला अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की वीरेंद्र बिहारी शुक्ला और उनके साथ इस्तीफा देने वाले सभी नेता आस्तीन के साँप थे और भाजपा के एजेंट थे। विधायक ओमकार मरकाम ने कहा की ये कभी कांग्रेस के हित में तो काम करते ही नहीं थे। बल्कि कांग्रेस के विरोध में ही काम करते थे। हमेशा भाजपा नेताओं के साथ इनकी नजदीकियां रही है। विधायक मरकाम ने कहा की अच्छे समय मे इन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। हमे संभलने का मौका मिल गया। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऊपर आरोप लगाने पर पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। अब देखना यह होगा की वीरेंद्र बिहारी शुक्ला आगे क्या करते हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |