‘दृश्यम’ को पीछे छोड़ते हुए OTT पर छाई ‘वध 2’
 Vadh 2 , dominates OTT platform, leaving , Drishyam

हाल ही में रिलीज हुई 131 मिनट लंबी फिल्म ‘वध 2’ ने OTT प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है। अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से इस क्राइम थ्रिलर ने दर्शकों का दिल जीतते हुए ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई और ‘दृश्यम’ जैसी हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की परफॉर्मेंस ने फिल्म को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।

 

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से जेल के अंदर घटित होती है, जहां शंभूनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) MP के शिवपुरी की जेल में तैनात एक पुलिसकर्मी हैं। पत्नी के गुजर जाने और बेटे की विदेश में पढ़ाई के लिए भारी कर्ज के बीच, शंभूनाथ जेल के अंदर सब्जियां उगाते और बेचते हैं। इसी दौरान फिल्म में कई मोड़ और रहस्य खुलते हैं, जो दर्शकों को सीट से हिलने नहीं देते।

 

नीना गुप्ता के किरदार में मंजू सिंह को दोहरे हत्याकांड के लिए उम्रकैद की सजा मिलती है। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब विधायक का भाई केशव जेल में आता है और अपने दबंगपने के कारण डर का माहौल बना देता है। अचानक केशव की गायब होने की घटना फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर को चरम पर ले जाती है, जिससे दर्शक अंत तक बांधे रहते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.