Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रावत ने कहा भाजपा को लैंड जिहाद मुबारक हो
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक बार फिर लैंड जिहाद को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। हरीश रावत ने कहा की उत्तराखंड में सड़कों के गड्ढे, जंगलों की आग ,बेरोजगारों की नौकरी, 24 घंटे बिजली, नलों में पानी जैसे बहुत सारे जिहाद चल रहे हैं। फिर भी सरकार का इनपर कोई ध्यान नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरि सेवा आश्रम के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। जहां उन्होंने लैंड जिहाद को लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार पर निशाना साधा। हरीश रावत ने कहा की। प्रदेश में सड़कों के गड्ढे से लेकर पानी की समस्या तक कई सारे जिहाद है। फिर भी धामी सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके साथ ही हरीश रावत ने पूर्व में साधु संतों द्वारा हरिद्वार से किसी संत को लोकसभा चुनाव का टिकट देने की मांग का स्वागत किया। हरीश रावत ने कहा की संतों की मांग बहुत अच्छी है। यदि साधु संत भाव के साथ कांग्रेस पार्टी के पास आएंगे और एक स्वर में टिकट मांगेंगे तो वो मना नहीं करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |