कृषि मंत्री पटेल ने दिया 3 सूत्रीय फार्मूला
कृषि मंत्री पटेल ने दिया 3 सूत्रीय फार्मूला

 

कृषि मंत्री ने दिलाई कार्यकर्ताओं को शपथ

 

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को भगवान भोलेनाथ की शपथ दिलवाई। कृषि मंत्री ने कहा की सभी कार्यकर्ता यह शपथ ले कि वह आने वाले चुनावों के लिए अपने बूथ को मजबूत करेंगे और शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।कृषि मंत्री कमल पटेल ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को भगवान गुप्तेश्वर महादेव की शपथ दिलाई। कृषि मंत्री ने कहा की सभी कार्यकर्ता यह शपथ ले कि वह आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक अपने अपने बूथ को मजबूत करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव हो जाने तक  संकल्प के साथ डटे रहेंगे। कृषि मंत्री ने कहा की आप सभी को  एक-एक घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और कामों को लेकर जनता को बताना है। पोलिंग बूथ तक मतदाता को ले जाकर कमल का फूल खिलाना है।  

Dakhal News 29 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.