कड़ी सुरक्षा में अपने देशों लौटे डेलीगेट्स
कड़ी सुरक्षा में  अपने देशों लौटे डेलीगेट्स

 

जी-20 समिट में शामिल हुए विदेशी मेहमान

 

उत्तराखंड में  जी-20 समिट में शामिल हुए विदेशी मेहमान कड़ी सुरक्षा के बीच लौट गए। इन विदेशी मेहमानी की विदाई भी पराम्परिक अंदाज में हुई। जी-20 समिट में शामिल होने के बाद विदेशी मेहमानों  की  जैलीग्रांट एयरपोर्ट से  वापसी भी उत्तराखंड के पारम्परिक अंदाज में हुई। अलग-अलग फ्लाइट से अब तक कई डेलीगेट्स वापस लौट चुके हैं। एयर एशिया की विशेष फ्लाइट 71 डेलीगेट्स व भारत सरकार के अधिकारियों को  लेकर रवाना हुई। इस दौरान सभी डेलीगेट्स काफी खुश नजर आये। सभी डेलीगेट्स का तिलक लगाकर पुष्पवर्षा कर संस्कृति विभाग के लोगों ने  विदा किया।

Dakhal News 29 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.