
Dakhal News

परेशां किसानों की लड़ाई व्यवस्था से है
तमाम सारे संकटों का सामना कर रहे किसानों की समस्याओं का हल ढूंढने के लिए अन्नदाता किसान यूनियन ने चिंतन शुरू कर दिया है। अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह विर्क ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए यूनियन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं व्यवस्था से है। हरिद्वार के अलकनंदा घाट पर शुरू हुए अन्नदाता किसान यूनियन के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में किसान यूनियन प्रतिनिधियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह विर्क ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों लड़ाई व्यवस्था से है। केंद्र सरकार को किसानों के हितों में फैसले लेने चाहिए। केंद्र सरकार को किसानों से किए वादे को पूरा करते हुए एमएसपी गारंटी कानून को लागू करना चाहिए। यूनियन राष्ट्रीय महासचिव अमरीक सिंह टाटरी ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। देश का किसान मजबूत होगा तो देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा। अमरीक सिंह टाटरी ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया भुगतान नहीं मिलने से किसान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकार को किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द दिलाना चाहिए। यूनियन संगठन मंत्री कैप्टन रणजीत सिंह झाागड़ ने बताया कि तीस मई तक चलने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूरे देश से किसान पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर चिंतन मनन के पश्चात प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। सरकारों को किसानों की समस्याओं का हल करना चाहिए।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |