Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधायक राम लल्लू वैश्य ने सीएम के फैसलों की तारीफ की
सिंगरौली में अनधिकृत कॉलोनियों से परेशान लोगों को मुख्यमंत्री ने बड़ा तोहफा दिया है इस तोहफे का स्वागत करते हुए विधायक राम लल्लू वैश्य ने सीएम के फैसले को सराहनीय बताया जिससे अवैध कॉलोनियां वैध हो रही हैं सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र की 9 अनधिकृत कॉलोनियों को वैध घोषित किए जाने पर सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा से अब इन कालोनियों में पानी, बिजली, सड़क जैसी तमाम सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी विधायक राम लल्लू वैश्य ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस फैसलों से अब अवैध कालोनियों में तेजी से विकास कार्य किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |