Patrakar Priyanshi Chaturvedi
डिंडोरी में जनसम्पर्क अधिकारी मरावी हटाए गए
डिंडौरी के जिला जनसम्पर्क अधिकारी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से शिकायत के बाद 24 घंटे के अंदर तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। जनसम्पर्क अधिकारी कमल किशोर मेरावी को डिंडोरी से हटाकर संभागीय कार्यालय जबलपुर में अटेच कर दिया गया है। मरावी पर आरोप है वे लगातार पत्रकारों की अनदेखी कर रहे थे। लाड़ली बहना सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान के हेलिपैड पहुंचते ही पत्रकारों ने जनसम्पर्क अधिकारी कमल किशोर मेरावी की शिकायत कर दी और उन्हें डिंडोरी से हटाने की मांग रख रख दी और इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम के बाद सीएम जब मीडिया से मुखातिब हुए तो एक बार फिर पीआरओ को हटाने की बात पत्रकारों ने कही तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों को कहा ये बात मेरे संज्ञान में है। इस बात के 24 घण्टे के अंदर ही जनसम्पर्क अधिकारी कमल किशोर मेरावी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर डिंडोरी से हटाकर संभागीय कार्यालय जबलपुर में अटेच कर दिया गया। पीआरओ के हटाये जाने का आदेश आया तो पत्रकार भवन पर मीडिया कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सीपीआर मनीष सिंह ने अब डिंडोरी के जनसम्पर्क अधिकारी का प्रभार जबलपुर संभागीय कार्यालय में पदस्थ समर्थ श्रीवास्तव को दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |