Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बैठक में कई मुद्दों को लेकर गहन चर्चा हुई
विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल की दो दिवसीय बैठक हरिद्वार में हुई। बैठक में देश भर से आये प्रमुख साधु संतों ने लैंड जिहाद,धर्मान्तरण,समलैंगिक विवाह,हिन्दू मंदिरों के अधिग्रहण और वक्फ बोर्ड को लेकर कई प्रस्ताव पास किए। जिसे केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल की दो दिवसीय बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा की देश के कई राज्यों में मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण है। उसे खत्म करने को लेकर साधु-संतों ने आग्रह किया है। सरकार सिर्फ हिन्दू मंदिरों पर ही नियंत्रण रखती है। जबकि मुस्लिम और ईसाई मशीनरी पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। आलोक कुमार ने कहा की वक्फ बोर्ड का कानून हिंदू हितों के विरोध में है इस कानून के तहत मुस्लिम लैंड माफिया हिंदुओं की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करते हैं। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष ने कहा की बैठक में समलैंगिकता को लेकर भी चर्चा की गई है। इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जयेगा। केंद्र और राज्य सरकार इसपर कानून बनाए। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने कहा की कई राज्यों में हमारे मठ-मंदिर सरकार के नियंत्रण में है। सरकार हमारे मठ-मंदिरों से अपना अधिग्रहण छोड़े उत्तराखंड सरकार द्वारा सरकारी संपत्ति से अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के मामले पर अवधेशानंद गिरी ने कहा की अवैध मजारों के साथ मंदिरों को भी हटाया गया है। यह चिंता का विषय है कि मजारे उत्तराखंड में काफी संख्या में बनी हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए की उत्तराखंड में कौन घुसपैठिए घुस रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |