Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आँखों के ईलाज के लिए मांगी मदद
एक दिव्यांग ने अपनी आंखों के ईलाज के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई। दिव्यांग ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया की उसे 4 वर्षों से दिखाई नहीं दे रहा है। उसकी दो बेटियां है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह उनका पालन-पोषण नहीं कर पा रहा है। यह मामला डिंडोरी का है। दिव्यांग गणपत सिंह ने बताया की 4 वर्षों से उन्हें आँखों से दिखाई देना बंद हो गया है। उनकी दो बेटियां है। पत्नी भी उन्हें ऐसी हालत में छोड़कर चली गई। अब वह अपने परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। उनका परिवार एक वक्त का खाना भी मुश्किल से खा पाता है। गणपत ने कलेक्टर से मांग की है। किसी भी तरह उनकी आंखों का ईलाज करवाया जाए। जिससे वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर सके और अपनी 2 बेटियों का भविष्य सवार सकें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |