Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जी 20 और वंदे भारत के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया
भगवत कथा के शुभारम्भ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे। मंच से मुख्यमंत्री धामी ने जी20 और वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए प्रधानमंत्री का किया शुक्रिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित हरिपुर कला में हरि सेवा आश्रम के वार्षिक उत्सव में पहुंचे। उन्होंने हरि सेवा आश्रम में चल रही भागवत कथा में प्रथम दिन व्यास गद्दी के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान स्थल पर मौजूद साधु संतो से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भारत को जी 20 की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और ऐसे समय पर जब पूरी दुनिया अर्थव्यवस्था में चरमरा गई थी। ऐसे महत्वपूर्ण समय पर भारत को जी-20 की अध्यक्षता सौंपी गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पूरे देश में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। पहले यह बैठक बड़े-बड़े स्थानों पर होती थी लेकिन देश के छोटे-छोटे राज्यों में इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है उत्तराखंड में भी हमें जी-20 की तीन बैठक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।आगे धामी ने कहा देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद चार धामों की सड़कें, ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, स्मार्ट सिटी जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य हो रहे है और सभी पर तेजी से कार्य हुआ है। साथ ही 9 सालों में डेढ़ लाख करोड़ की योजनाएं भारत सरकार ने स्वीकृत की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |