Patrakar Vandana Singh
घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई
एक महिला पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला रुड़की का है। मृतक महिला का नाम सकीना है। सकीना ने मौत से पहले पुलिस को बताया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। सकीना ने बताया की इस दौरान उसके पति और बेटे भी मौजूद थे। लेकिन इस हमले के बाद वो लोग कहां है। उसे पता नहीं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही सकीना के पति और बेटे को भी ढूंढ रही है। इस मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की बावन दर्रा पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल ले गई। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |