प्रदेश में भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक
प्रदेश में भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक

बैठक में महाजनसंपर्क अभियान पर चर्चा

 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अभी से  तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने सभी बूथों को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया और इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। सीएम धामी ने दावा किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। देहरादून के भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महाजनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की चर्चा हुई और महाजनसंपर्क अभियान की तारीखों को मंजूरी भी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए और दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी 2014 और 2019 की ही तरह प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए गए  हैं और ये ऐसे निर्णय थे जिससे आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिला है। सीएम ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के निर्णय को जन जन तक पहुंचाएंगे और  पार्टी के सभी बूथों को जिताएंगे। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारा लक्ष्य एक ही है कि उत्तराखण्ड के अन्दर चाहे  जो भी चुनाव हो  हमारी पार्टी 51 प्रतिशत वोट कैसे हासिल कर सकती है। इसी मुद्दे पर हमने चर्चा की है। वहीं हमने प्लान तैयार किया है कि प्रदेश में जितने भी कार्यक्रम होंगे। सभी कार्यक्रमों में सांसद हिस्सा लेंगे। 

Dakhal News 21 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.