Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हिंदू रक्षा सेना ने की दलों से टिकट की मांग
कांग्रेस नेता कृष्णम ने किया मांग का समर्थन हिंदू रक्षा सेना ने राजनीतिक दलों से संतो को टिकट देने की मांग की है हिंदू रक्षा सेना की इस मांग का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा की संतों की पावन भूमि हरिद्वार का सांसद कोई संत बने तो उसमें क्या दिक्कत है आस्था के केंद्र हरिद्वार में हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने सभी राजनीतिक पार्टियों से चुनावों में संतो को टिकट देने की मांग की है वहीं हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष की मांग का समर्थन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हरिद्वार हमारी आस्था का केंद्र है यदि कोई संत हरिद्वार का सांसद बनता है तो इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है में संतों की मांग का पूरी तरह समर्थन करता हूँ और इतना ही नहीं हम चाहते हैं की देवभूमि का मुख्यमंत्री कोई साधु ही होना चाहिए
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |