वन विभाग के अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का मंत्र
वन विभाग के अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का मंत्र

 

गांव की सफाई के लिए ग्रामीणों ने ली शपथ

 

गांवों को साफ-सुथरा और प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने मिशन लाइफ अभियान चलाया  | इस अभियान के तहत अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई | इसके साथ ही ग्रामीणों को कचरे से बनने वाली खाद्य के गुर सिखाए | सिंगरौली में वन विभाग के अधिकारियों ने मिशन लाइफ अभियान चलाया | इस अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों  ने ग्रामीणों के साथ कचरे की साफ सफाई करते हुए | स्वच्छता की शपथ दिलाई | अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम को बताते हुए कहा कि  प्लास्टिक जीवों के लिए हानिकारक है | और ये मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी कम करता है | इसलिए हमे प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए | इस दौरान अधिकारियों ने कचरे को खाद्य के रूप में इस्तेमाल करने के लिए भी ग्रामीणों को बताया | 

Dakhal News 19 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.