Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मोटरसाइकिल से करते थे दवाओं की तस्करी
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस देवभूमि में नशे का जहर घोलने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है | पुलिस ने दो पहिया वाहन से प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को धर दबोचा है |बाइक और स्कूटर से प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है | वही तस्करों के पास से पुलिस ने लाखों की नगदी और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया | साथ ही पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध दवाइयों की सप्लाई पड़ोसी राज्यों से की जा रही है | ये प्रतिबंधित दवाएं कई स्थानीय मेडिकल स्टोर्स को भी बेचने के लिए दी जाती थीं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |