मुख्यमंत्री धामी ने कहा गरीबों को हमने दिया घर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा गरीबों को हमने दिया घर

धामी ने कहा घर मिलने से जीवन में स्थिरता आई

 

 

 उत्तराखंड तेजी से विकास की रह पर हैं | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया |  इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा की  हमारा गरीबों को पक्का घर देने का अभियान  जो हम जल्द पूरा कर लेंगे | 120 करोड़ की योजनाओं में  52 करोड़ की 9 विकास योजनाओं सहित 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं शामिल है | मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह में कहा की  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को अभी तक आवास प्रदान किये जा चुके हैं | प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का घर मिल चुका है | इनमें से करीब 70 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम पर है | पहले घर,दुकान गाड़ी सहित सभी चीजें पुरषों के नाम पर होती थी | लेकिन हमने नियम बदलकर महिलाओं को भी घर की मालकिन बनाने का काम किया है | मुख्यमंत्री धामी ने कहा की हमारा गरीबों को पक्का घर देने का अभियान हैं | यह  केवल एक सरकारी योजना नहीं है | बल्कि उत्तराखंड के एक-एक नागरिक जिसके पास पक्का घर नहीं है | उसको भरोसा दिलाने की प्रतिबद्धता है कि सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है | 

Dakhal News 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.