नेपाल से भारत लाइ गई 1 किलो 600 ग्राम चरस
नेपाल से भारत लाइ गई 1 किलो 600 ग्राम चरस

 

पुलिस ने दो चरस सौदागरों को किया  गिरफ्तार

 

उत्तराखंड को नशामुक्त करने के लिए अभियान चल रहा है | इस अभियान के तहत पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब उसके हाथ  दो चरस तस्कर लगे | इनके पास  डेढ़ किलो से ज्यादा चरस मिली है | ए एन टी एफ ऊधम सिंह नगर व रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नेपाल बॉर्डर से तस्करी कर चरस ला रहे दो तस्करों को  गिरफ्तार  किया | पुलिस व ANTF की संयुक्त कार्यवाही में 1 किलो 600 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्त में आये हैं | ये नेपाल बॉर्डर  से चरस लाकर ऊधमसिंह नगर जिले में तस्करी करते थे | पुलिस की कार्यवाही पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने टीम को 2000 रुपये ईनाम देने की घोषणा की है | 

Dakhal News 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.