
Dakhal News

कांग्रेस नेता ने कहा नाथ के दौरे पर हुआ अपमान
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनावी तैयारियों का जायेगा लेने प्रदेश की ऊर्जा राजधानी सिंगरौली गए हुए थे | कमलनाथ के दौरे के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में अनबन देखने को मिल रहा है | कांग्रेस नेता प्रणव पाठक ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम में अपमान करने का आरोप लगाया | कांग्रेस नेता प्रणव पाठक ने कहा की जहां तक इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात है | हमारे बहुत सारे कार्यकर्ता वहां मौजूद थे | उनकी कार्यक्रम में उपेक्षा की गई है | इस कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पारिवारिक बना दिया था | कई ऐसे वरिष्ठ नेता थे जो अर्जुन सिंह के जमाने से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं | उनका अपमान हुआ है | जिसे कमलनाथ ने भी देखा है | सूचना तंत्र के अभाव में कई कांग्रेसी सभा में नहीं आ पाए और न ही कार्यकर्ताओ को इसकी जानकारी दी गई | कांग्रेस नेता प्रणव पाठक ने कहा की मुझे जनपद अध्यक्ष के पद पर बैठे हुए 8 महीने हो गए है और 8 महीनों में शायद ही कोई ऐसा दिन रहा होगा जब में जनता से मुखातिब नहीं हुआ हूँ | आज भी इस विधानसभा में जनता की परेशानियां कम नहीं हुई है | राष्टीय राजमार्ग सड़क यहां पर शासन करने वालों की नाकामियों के चलते ख़राब है | कांग्रेस नेता प्रणव पाठक ने कहा की में सिहावल से टिकट मांग रहा हूँ | क्योंकी जनता बदलाव चाहती है | पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल वरिष्ट नेता है | उन्हें अन्य क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना चाहिए |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |