
Dakhal News

बागेश्वर में जल्द ही कराए जाएंगे विधानसभा उपचुनाव
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद रिक्त हुई बागेश्वर विधानसभा का उपचुनाव होना है | जिसको लेकर कभी भी चुनाव आयोग नोटिफिकेशन जारी कर सकता है | वही इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं | बागेश्वर विधानसभा में उपचुनाव होना है | जिसको लेकर पार्टी की तैयारियां जोरो शोरो पर है | वही विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी कहा की 6 माह के अंदर बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है | जिसको लेकर पार्टी की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई है | मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से बागेश्वर विधानसभा में काफी लंबे समय तक विकास कार्य करने वाले स्वर्गीय चंदन राम दास ने मेहनत की है | उसका प्रतिफल पार्टी को मिलेगा और पिछली बार की अपेक्षा इस बार पार्टी रिकार्ड मतों से विजयई होगी और रही बात तैयारियों की तो भाजपा 24 घण्टे सातों दिन चुनावी मूड में रहती है और जैसे ही चुनाव आयोग तिथियों की घोषणा करेगा | हम अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देंगे |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |