Dakhal News
सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर एक के बाद एक हमले किए | दिग्विजय सिंह ने सरकारी नौकरी के खाली पदों को ना भरने , पेपर लीक होने और ऑनलाइन परीक्षा में हो रहे भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा | सिवनी दौरे पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कई तीखे हमले किए और सरकार को नौकरी के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि नए पद निकालने के बजाय जो खाली पद हैं उन्हें भी नहीं भर गया है | कई ऑनलाइन परीक्षाएं हुई लेकिन उसमें भी भ्रष्टाचार है | परीक्षा की फीस ले ली जाती है लेकिन परीक्षा नहीं हो पाती है | पेपर लीक हो जाते हैं | जबकि कांग्रेस पार्टी के राज में बेरोजगार युवक युवतियों से कोई परीक्षा फीस नहीं ली जाती थी | दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में शासकीय नौकरियों में मध्य प्रदेश के लोगों को प्राथमिकता दी जाती थी | लेकिन भाजपा ने सब खत्म कर दिया |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |