
Dakhal News

नेता ने कहा भाजपा ने बदला है सभी का जीवन
ग्वालियर चम्बल संभाग में खुद को बहुत मजबूत बता रही कांग्रेस को विधानसभा चुनावों से पहले एक झटका लगा है | पूर्व विधायक और पार्टी के नेता सत्यप्रकाश सखवार ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा को ज्वाइन कर लिया | सखवार ने पिछला चुनाव बीएसपी के टिकट पर लड़ा था | लेकिन हार गए थे उसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी | लेकिन कुछ साल में ही उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया | पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की पूर्व विधायक सखवार ने कहा की कांग्रेस पार्टी में ना कोई संगठन है | ना ही कोई नेता है, और ना ही कोई विधान है | कांग्रेस गुटों की पार्टी है और गुटों में लड़ रहे हैं | जबकि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है | वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की में सत्यप्रकाश सखवार को भाजपा परिवार में शामिल होने की बधाई देता हूँ | उनके भाजपा में शामिल होने से यह साबित होता है की समाज का प्रभावी नेतृत्व भाजपा के साथ है | दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह हिंदुत्व को कोई धर्म नहीं मानते है | अब उनके इस बयान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की दिग्विजय सिंह देश-विरोधी ताकतों का हमेशा समर्थन करते हैं | उन्होंने जाकिर नाईक को शांतिदूत बताया था | तो उनसे यह कैसे उम्मीद की जा सकती है की वह हिंदुत्व को माने | बीजेपी अध्यक्ष ने कहा की दिग्विजय सिंह जैसे लोग यह कहते हैं कि हम हिंदुत्व के विरोधी हैं | जब वह हिंदुत्व के विरोधी है तो फिर सनातन धर्म की बात क्यों करते हैं | इस प्रकार का दोगला चरित्र पूरे इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला होगा | जो हिंदुत्व पर प्रहार भी करें और सनातन की बात भी करें |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |