Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे कमलनाथ
सिंगरौली में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे | कमलनाथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं को बताएँगे कि इस बार चुनाव की रणनीति क्या होगी और कांग्रेस सत्ता में आने पर जनता के लिए क्या करेगी | पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ने बताया की कमलनाथ सिंगरौली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी देंगे | साथ ही वह पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बताएंगे की कैसे शिवराज सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाए | कमलेश्वर पटेल ने कहा की कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस बूथ स्तर तक अपना संगठन मजबूत करेगी | साथ ही हम जनता को बताएंगे की भाजपा आपको कैसे छल रही है और कांग्रेस सरकार आते ही कौनसी-कौनसी योजनाए हम लागू करेंगे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |