Dakhal News
शर्मा ने कहा कमलनाथ ने छीना है गरीबों से उनका अधिकार
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला | वीडी शर्मा ने कहा की नाथ और उनकी कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में सिर्फ गरीबों के हक और अधिकार छीनने के अलावा कुछ नहीं किया है | अभी भी वह झूठ ही बोल रहे हैं | झूठ बोलने के सिवा उनको कुछ आता नहीं है | बीजेपी मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की कमलनाथ को शर्म आनी चाहिए | झूठ की राजनीति करते हुए और कितना झूठ बोलेंगे ये लोग जनता से कमलनाथ ने अपनी 15 महीने की सरकार में गरीबों के हक और अधिकार को छीनने के अलावा कुछ नहीं किया था और इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया था | अब चुनाव आते ही इनको जनता की याद आ गई | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की राजनीती झूठ,फरेब और आश्वासनों के आधार पर नहीं की जाती है | राजनीति जनता के दिलों को जीतकर की जाती है | हमारी सरकार की योजनाएं जनकल्याणकारी होती है | हम प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देंगे | एक सिंगल क्लिक के जरिये 20 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 10 जून को इस योजना की पहली किस्त पहुंच जयेगी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |