दिग्गी ने कहा कांग्रेस में नहीं है कोई कलह
दिग्गी ने कहा कांग्रेस में नहीं है कोई कलह

दिग्गी ने कहा हम सभी कांग्रेसी एक साथ हैं

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कसा | दिग्विजय सिंह ने कहा की मध्यप्रदेश में आजकल तीन तरह की भाजपा चल रही है | एक शिवराज भाजपा दूसरी महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा और इसी चक्कर में  भाजपा चुनाव बुरी तरह से हारने वाले है | दिग्विजय सिंह ने कहा की कांग्रेस में कोई अंतर्कलह नहीं है | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिंगरौली  पहुंचे | जहां उन्होंने कहा की भाजपा इतने साल से शासन कर रही है | फिर भी प्रदेश में भ्रष्टाचार,महिलाओं के खिलाफ दुराचार चरम सीमा पर है | जनता ने भाजपा की नाकामी को देखते हुए कांग्रेस की सरकार बनाने का प्रण ले लिया है | इस बार कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में बनेगी दिग्विजय सिंह ने कहा की सिंगरौली में सभी लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस को जिताना है | साथ ही दिग्विजय सिंह ने पार्टी से विश्वासघात करने वाले नेताओं पर कहा  की इस बार पार्टी सतर्क है | किसी भी तरह की पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को टिकट नहीं  दिया जाएगा | 

Dakhal News 11 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.