Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विवाद में गोली चलने से तीन लोग हुए थे घायल
खेत में सिंचाई को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद से फरार चल रहे चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | इन आरोपियों ने विवाद में मारपीट की थी और हवाई फायरिंग करके फरार हो गए थे | जिनकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी | हरिद्वार के थिथकी गांव में सिंचाई कर रहे दो पक्षों में विवाद हो गया था | ये विवाद इतना बढ़ गया था आरोपियों ने मारपीट के बाद हवाई फायरिंग कर फरार हो गए थे | इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे | घायलों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी | पुलिस ने मामले की जांच करते हुए इस घटना में शामिल चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था | जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था | जिसे भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सभाी आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |