आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का हुआ निधन
आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का हुआ निधन

 

सुशीला बलूनी के निधन से प्रदेश में शोक की लहर

 

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया | उनके निधन से पूरे उत्तराखंड  की आंखे नम हैं | मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के लिए उनके योगदान और संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा | उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया | वे लंबे समय से बीमार थीं | इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती सुशीला बलूनी ने मंगलवार को अंतिम  सांस ली उनके निधन से पूरे उत्तराखंड  में शोक की लहर है | प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा | ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान  करें | वहीं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत समेत सभी मंत्रियों, विधायकों, और राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया | राज्य आंदोलन की पहली महिला आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का  हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूर्ण सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया | 

Dakhal News 11 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.