Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विद्यालय के 450 छात्र-छात्राओं ने दिया चुनाव में मत
सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद के मुख्य पदों के लिए चुनाव हुए | जिसमें विद्यालय 450 के छात्र छात्राओं ने मतदान किया | विद्यालय की इस चुनाव प्रणाली के दौरान स्थानीय विधायक भी उपस्थित रहे | स्थानीय विधायक ने छात्र संसद चुनाव के महत्व को छात्र-छात्राओं को समझाया | विद्यालय स्तर पर छात्र संसद चुनाव के लिए 2 बूथ बनाए गए | जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया | मतदान के दौरान विद्यालय के कुछ छात्र-छात्राओं को मतदान से संबंधित कुछ जिम्मेदारियां दी गई थी | जिन्हें उन्होंने बड़ी तत्परता से निभाया | विधायक ब्रजभूषण गैरोला ने छात्र-छात्राओं को छात्र संसद चुनाव से संबंधित विषयों की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया | साथ ही विधायक ने विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा व संस्कारों की बहुत सराहना की वही विद्यालय के प्रधानाचार्य महिताब सिंह गुसाई ने छात्र संसद चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा की छात्र संसद के माध्यम से छात्रों में कर्तव्य बोध ,अनुशासन , नेतृत्व क्षमता आदि गुणों का विकास किया जाता है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |