दीपक जोशी के बाद एक और भाजपा नेता छोड़ेंगी बीजेपी
दीपक जोशी के बाद एक और भाजपा नेता छोड़ेंगी बीजेपी

 

वरिष्ठ बीजेपी नेता कुसुम महदेले जा सकती बीजेपी छोड़कर

 

मध्य प्रदेश में चुनाव सर पर है | जिस वक्त नेताओं को 2023 के चुनावी रण को जीतने की तैयारी की जानी चाहिए | उस वक्त पार्टियों के बड़े नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं | पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बाद अब भाजपा की एक और नेता बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं | जल्द ही वह कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं | चुनाव के कुछ ही महीने बचे हैं | लेकिन लगता है की इस चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ने वाली है | बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पार्टी संगठन से नाराज चल रहे हैं और उनकी नाराजगी इस कदर बढ़ती जा रही है की वह पार्टी ही छोड़ रहे हैं | पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने बीजेपी छोड़ दी | उसके बाद पार्टी छोड़ने का यह सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है | अब लंबे समय से बीजेपी में रही पूर्व मंत्री कुसुम महदेले भी बीजेपी छोड़ रही है | कुसुम ने अपने पन्ना निवास पर  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश नायक  से  मुलाकात की | सूत्र बताते हैं  कांग्रेस लम्बे समय से महदेले के संपर्क में है | उन्हें कांग्रेस से जोड़ने के लिए पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता मुकेश नायक लगातार उनसे संपर्क बनाये हुए हैं | 

Dakhal News 10 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.