Dakhal News
नाथ ने फायदे के लिए पत्नी का इस्तेमाल किया था
बीजेपी महिला मोर्चा ने नारी सम्मान में कार्यक्रम रखा | जिसमें पूर्व विधायक ताराचंद्र बावरिया ने कमलनाथ पर हमला बोला | पूर्व विधायक ने कहा की कमलनाथ ने हमेशा बहन-बेटियों का अपमान किया है। वह न तो सरकार में हैं न तो शासन में है | फिर किस हिसाब से महिलाओं का बायोडाटा ले रहे हैं | बीजेपी महिला मोर्चा का यह कार्यक्रम परासिया में हुआ। जहां पूर्व बीजेपी विधायक ताराचंद बावरिया सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने शिरकत की पूर्व विधायक ने कहा की। कमलनाथ सिर्फ महिलाओं का अपमान करना जानते है। हवाला कांड में जब कमलनाथ का नाम आया था | तो उन्होंने इस्तीफा देकर अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया था। लेकिन जैसे ही अदालत ने उन्हें हवालाकांड मामले में बरी कर दिया | तो नाथ ने पत्नी का इस्तीफा दिलाकर स्वयं सांसद बन गए | जब इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी तक का सम्मान नहीं किया तो फिर बाकी महिलाओं का क्या सम्मान करेगा | ये सिर्फ झूठे वादे करते हैं | ताराचंद बावरिया ने कहा की कांग्रेस न तो सरकार में है न तो शासन में फिर भी यह लोग किस हिसाब से महिलाओं का फार्म भरा रहे हैं | उनका बायोडाटा ले रहे हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |