पुल से बस नदी में गिरी 22 लोग मारे गए
पुल से बस नदी में गिरी 22 लोग मारे गए

 

बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला

 

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से नदी गिर गई | इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई | इनमें 3 बच्चे, 9 महिलाएं और 10 पुरुष हैं | बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी, नदी सूखी हुई थी | गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं | खरगोन में  50 फीट ऊंचे पुल बस सूखी नदी में जा गिरी | हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई | 30 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया | सात घायलों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया | मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 50 से 60 लोग सवार थे | बस में सवार लोगों ने बताया बस तेज रफ़्तार में थी  और ड्राइवर को झपकी लगने के कारण बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी | बस के कांच फोड़कर घायलों को बाहर निकाला  निकला गया  | लोगों ने  घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया | हादसे के बाद  कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि 22 लोगों की मौत हुई है | SDM ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के डोंगरगांव के समीप हुआ | फिलहाल बस चालक का पता नहीं चल पाया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खरगोन हादसे पर दुख जताया | उन्होंने कहा, हादसा अत्यंत दुखद है | इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया शोक जताया | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  भोपाल में केबिनेट मीटिंग में इस हादसे की जानकारी दी | उन्होंने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया | मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है | 

Dakhal News 9 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.