
Dakhal News

भाजपा नेता के व्यवहार से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता आहत
कांग्रेस ने कर्नाटक से भाजपा प्रत्याशी मनीकांत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है | डोईवाला कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक से भाजपा प्रत्याशी मनीकांत राठौर ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को धमकी दी है इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए | कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की कर्नाटक प्रदेश में चिंतापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीकांत राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा उनके परिवार को मारने की धमकी दी है | खडगे कांग्रेस पार्टी के सम्मानित वरिष्ठ दलित नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं | ऐसे में राठौर के इस दुर्व्यवहार से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता आहत है | डोईवाला किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्य्क्ष उमेद बोरा ने कहा की भारतीय दंड सहिंता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए मनीकांत राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये | अगर मुकदमा दर्ज नही किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |