Patrakar Priyanshi Chaturvedi
युवक पर किया बदमाशों ने चाकू बड़ा से हमला
एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया | बदमाश युवक को जबरन उसके घर से उठाकर ले गए और उसके साथ पहले मारपीट की फिर चाकू से उसपर जानलेवा हमला करके फरार हो गए | घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहां उसका इलाज चल रहा है | यह घटना कटनी की है | घायल युवक प्रेम वर्मा ने बताया की चार बदमाश उसे जबरन घर से उठाकर ले गए और उन्होंने बाबा घाट पर उसके साथ मारपीट कर उसकी पीठ,जांग और पेट पर चाकू से हमला कर दिया | उसके बाद बदमाश उसे वहा से उठाकर साउथ स्टेशन के पास ले गए और वहा भी उसके साथ मारपीट की और बंदूक से फायर कर मौके से फरार हो गए | घायल युवक के परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की है | वही पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |