
Dakhal News

शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे मे बताया
डिंडौरी में कलेक्टर के निर्देश पर स्वराज अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया | जिसमें विभागीय झांकियां लगाकर शासन की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई | इस शिविर में दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया | शिविर कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर बंगवार गांव में लगाया गया | शिविर में विभिन्न झांकियां लगाई गई | जिसके जरिए सरकारी योजनाओं के बारे ग्रामीणों को विस्तार से समझाया गया | साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने पंडाल में कैंप लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के बारे जानकारी देना |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |