3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी
3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी

 

गंभीर हालत में अस्पताल में है मासूम  

 

 

मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है | जहां 3 साल की बच्ची को आइसक्रीम  का  लालच देकर 26 साल के आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | वही मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है |हैवानियत का आरोपी युवक दिल्ली में मजदूरी करता है | कुछ दिनों पहले ही यह अपनी पत्नी की डिलीवरी करवाने उसके मायके आया था | आरोपी मासूम बच्ची को आईसक्रीम का लालच देकर उसे गांव मे बने स्टाप डेम के पास ले गया और वहां इसने घटना को अंजाम दिया | जब परिजनों को बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई | पुलिस बच्ची को तलाशते हुए घटना स्थल पर पहुंची | जहां मासूम लहूलुहान हालत मे  मिली | पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया | जहां  उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | उससे पूछताछ की जा रही है | 

Dakhal News 6 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.