Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महारानी के परिवार का मसूरी से है गहरा नाता
मशहूर इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने पत्र भेजकर ब्रिटेन के नए महाराजा चार्ल्स 111 को बधाई दी है | वहीं भारद्वाज के पिता ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की जन्म कुण्डली लिखकर भेजी थी | जिस पर महारानी ने उन्हे बधाई दी थी | जिससे महारानी के परिवार का मसूरी से गहरा नाता माना जाता है | ब्रिटेन के नए महाराजा चार्ल्स थ्री की 6 मई को ताजपोशी है | जिससे इस शाही समारोह को भव्य बनाने के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं | लन्दन के किंग चार्ल्स 111 की ताजपोशी को देखते हुए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है | इस कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड के मशहूर इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने बताया कि महाराजा चार्ल्स 111 को मसूरी से भी पत्र भेजकर बधाई संदेश भेजा गया है | वहीं अपने परिवार की विरासत को बताते हुए कहा कि उनका परिवार 500 साल से ज्योतिष का काम कर रहा है और उनके पास 300 साल पुरानी श्री रामचंद्र, कृष्ण भगवान और गुरु नानक देव की जन्म कुंडली भी है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |